BANNERWORLD

बराक ओबामा के बनाए रास्ते से भारत और अमेरिका को फायदा होगा : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रवक्ता ने कहा है कि ओबामा ने आठ साल के अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ एक ऐसा रास्ता तयार किया, जिसके बारे में उनका मानना था कि इससे दोनों देशों के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के साथ हमारे सुरक्षा, आर्थिक और राजनयिक संबंधों को मजबूत बनाने के अवसरों को महत्व दिया… और राष्ट्रपति को विश्वास है कि इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम देकर अमेरिका के हित केवल एशिया में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सधते हैं…”

उन्होंने कहा कि बराक ओबामा को इस काम को सफलतापूर्वक करने पर गर्व था, क्योंकि अमेरिकी लोगों के लिए भी इसमें महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ हैं. प्रवक्ता ने कहा, “दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के साथ आने और साथ काम करने पर इस क्षेत्र में सुरक्षा को भी लाभ पहुंचा है…”

उन्होंने कहा कि भविष्य के बारे में आने वाले प्रशासन को बात करनी है. बराक ओबामा ने आठ साल के अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ एक ऐसा रास्ता तैयार किया, जिसके बारे में उनका मानना था कि इससे दोनों देशों के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button