
मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘माघ बिहू के विशेष अवसर पर मैं असम के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।’ एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उत्तरायण के अवसर पर मैं गुजरात के लोगों को बधाई देता हूं।’ उन्होंने अपने संदेश स्थानीय भाषाओं में भी ट्वीट किये।
उन्होंने कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि ये त्योहार हमारे मेहनतकश किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लायेंगे।’ मोदी ने कहा, ‘यह और भारत के कई हिस्सों में मनाये जाने वाले कई अन्य त्योहार हमारे जीवन में खुशी के रंग भरते हैं। भारत की विविधता हमारी महान शक्ति है।’