BIHARBreaking NewsSTATE

पटना नाव हादसा : लालू ने कहा- दोषी सरकारी कर्मियों पर कार्रवाई होगी

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पटना में गंगा नदी में शनिवार शाम हुए नौका हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले सरकारी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इस हादसे में 24 लोगों की जान गई.

लालू ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे की जांच का निर्देश दिया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले सरकारी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

लालू ने कहा कि वे इस हादसे से दुखी एवं मर्माहत हैं. ईश्वर इस हादसे में हताहत हुए तमाम लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करे, परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.

इस हादसे के कारण लालू ने रविवार को अपने आवास पर अल्पसंख्यक समाज के लिए आयोजित विशेष चूड़ा-दही भोज को रद्द कर दिया था फिर भी बड़ी संख्या में राज्य के दूर-दराज इलाके से उनके शुभचिंतक एवं आरजेडी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके पटना स्थित आवास पहुंच गए.

लालू ने आए तमाम लोगों से मुलाकात की तथा उन्हें संक्रांति की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि सभी तैयारी के बावजूद शनिवार को हुए दुखद हादसे के कारण उन्हें भोज को रद्द करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button