BANNERENTERTAINMENTHotest News

न्यूज़ चैनल के शो के दौरान स्वामी ओम पर बरसे लात-घूंसे!

नई दिल्ली: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से बाहर निकाले जाने के बाद स्वामी ओम पहले से भी ज्यादा विवादों में हैं. हाल ही में उन्होंने एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनको यदि शो में नहीं बुलाया जाएगा तो वो ‘बिग बॉस’ का फिनाले नहीं होने देंगे.

अब स्वामी ओम एक बार फिर भारी विवाद में घिर गए हैं. इसबार एक न्यूज़ चैनल के शो के दौरान उनके साथ हाथापाई हुई है. न्यूज़ चैनल ‘न्यूज़ नेशन’ के शो में स्वामी ओम दर्शकों के बीच बैठी एक महिला के साथ बहस में उलझ गए.

बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महिला ने स्वामी ओम को पीटने का इशारा किया जिसके बाद शो में से आए एक अन्य मेहमान महिला की तरफ भागे आए. जिसके बाद शो के एंकर ने बीच बचाव किया.

इस दौरान एंकर बार-बार कह रही थीं कि ओम जी बदजुबानी मत कीजिए. यह सब हो ही रहा था कि शो में आए मेहमान आपस में हाथापाई करने लग गए. स्वामी ओम भी अपने सीट पर से उठे और अन्य मेहमानों के साथ हाथपाई करने लग गए. इस दौरान स्वामी ओम पर लात घूंसे बरसाए गए जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी हमला किया. इस मारपीट में स्वामी ओम नीचे भी गिर पड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button