न्यायिक अधिकारियों के किए तबादले, नए न्यायिक अफसरों की दी तैनाती
रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से गुरुवार रात सूची जारी की गई।

न्यायिक अधिकारियों के किए तबादले, नए न्यायिक अफसरों की दी तैनाती
नैनीताल : हाई कोर्ट ने राज्य की निचली अदालतों में न्यायिक अधिकारियों के तबादले के साथ उत्तराखंड न्यायिक सेवा के नए बैच के न्यायिक अधिकारियों को अदालतों में नियुक्ति दे दी है। रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से गुरुवार रात सूची जारी की गई। न्यायिक दंडाधिकारी देहरादून प्रकाश चंद्र को वहीं रिक्त प्रथम मजिस्ट्रेट, अपर सिविल जज रुद्रपुर जसमीत कौर को अपर सिविल जज हल्द्वानी, प्रतीक मथेला को देहरादून से सितारगंज, अपर सिविल जज तृतीय दीप्ति पंत को प्रतीक मथेला के स्थान पर देहरादून तैनात किया गया है।सिविल जज हल्द्वानी शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी, सिविल जज उत्तरकाशी आशीष तिवारी को पौड़ी गढ़वाल, चतुर्थ अपर सिविल जज देहरादून अवंतिका चौधरी को तृतीय अपर सिविल जज को देहरादून, सिविल जज अकमल को कर्णप्रयाग से न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर, अपर सिविल जज विशाल गोयल को हरिद्वार से न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर, गुलिस्तां अंजुम को हल्द्वानी, प्रिया साह को हरिद्वार, आयशा फरहीन को नैनीताल, अपर सिविल जज देहरादून शिव सिंह को थराली, जहांआरा अंसारी को देहरादून, रोहित कुमार पांडेय को पिथौरागढ़ से ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग, न्यायिक दंडाधिकारी उपाधि सिंघल को सिविल जज गोपेश्वर जिला चमोली के रिक्त न्यायालय में, उदिशा सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, देहरादून व आदर्श त्रिपाठी, अंजू, हर्षिता शर्मा को भी तैनाती दी गई है।