ड्रीमर्स एड्यू हब का ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2026) में शानदार प्रदर्शन
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम ने पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बना दिया

ड्रीमर्स एड्यू हब का ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2026) में शानदार प्रदर्शन
ड्रीमर्स एड्यू हब के छात्रों ने एक बार फिर अपनी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2026) में शानदार सफलता प्राप्त की है। संस्थान के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम ने पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बना दिया है।

इस वर्ष ड्रीमर्स एड्यू हब से कुल 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें कक्षा 6 के 31 छात्र और कक्षा 9 के 17 छात्र शामिल थे। परिणाम घोषित होने पर संस्थान के 34 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जो संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और सटीक तैयारी को दर्शाता है।

सफल विद्यार्थियों में कक्षा 6 के 25 छात्र जिनके नाम इस प्रकार है कार्तिक सिंह अधिकारी, पूर्वी, वेदांत, हर्षी छिल्लर,रुतिक, वान्या , दिव्यांशी राजपूत, अहान रावत, वाणी मिश्रा, मयंक सिंह पंवार, देवेश भुक्कर , श्रेयस चौहान, आरोही नेगी, समायरा नेगी, रेयांश, हेमन्तउदासीमठ, पार्थ विश्नोई, हर्ष वर्धन, ऋषभ महारा, स्वास्तिक, सारांश शर्मा, नक्श, अनन्या रस्तोगी, साकेत कुमार तथा कक्षा 9 के 9 छात्र जिनके नाम इस प्रकार है आयुष कुमार, कार्तिक, विराट राजपूत, अर्णव फारसी, आराध्या, ऋषि कुरुगोडू, साक्षी कुमारी, माही कौशल, महिला डाबल,शामिल हैं। साथ ही पांच विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने 80% से ज़्यादा अंक हासिल किया है जिनके नाम, वेदान्त, हर्षी,रुतिक, वान्या और रिशी शामिल हैं यह परिणाम दर्शाता है कि ड्रीमर्स एड्यू हब विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें सैनिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए भी सशक्त तैयारी कराता है।
संस्थान के निदेशक मंडल और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही यह भी कहा कि ड्रीमर्स एड्यू हब का उद्देश्य छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ाना है।
संस्थान के संस्थापक श्री हरिओम चौधरी जी एवं सह-संस्थापिका अंकिता तनेजा मैम ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरी टीम को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ड्रीमर्स एड्यू हब आगे भी इसी प्रकार विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उन्हें देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं तक पहुँचाने का कार्य करता रहेगा।
यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि ड्रीमर्स एड्यू हब रक्षा क्षेत्र की परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों के लिए एक विश्वसनीय और श्रेष्ठ संस्थान बन चुका है।