ROJGARSTATEup

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1865 पदों की वैकेंसी

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए जिसका वेतनमान-पे बैड-5200-20200 रुपये और ग्रेड पे 2400 रुपये है की सीधी भर्ती के 1865 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. इन पदों में अनारक्षित यानी जनरल के लिए 934 पद, अनूसूचित जाति के 391 पद और अनूसूचित जनजाति के 37 पद के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 503 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. इस तरह कुल मिलाकर 1865 पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए फीस 400 रुपये है और इसके लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा फिजिक्स और गणित (मैथ्स) विषयों के साथ पास की गई होना जरूरी है. इसके लिए अभयर्थी को 1 जुलाई 2016 को कम से कम 18 साल या अधिकतम 28 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

ये परीक्षा 2 चरणों में होगी जिसमें पहली ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी और इसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा होगी. इसमें इंग्लिश टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट कम से कम की स्पीड होनी चाहिए. इसके लिए 15 मिनट का समय तय किया गया है.

हालांकि वेबसाइट पर ये साफ दिया गया है कि लिखित परीक्षा से पहले किसी भी समय रिक्तियों की संख्या में बदलाव हो सकता है और भर्ती किसी भी समय या भर्ती के किसी स्तर पर बिना कोई कारण बताए निरस्त की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button