Uttarakhand

उत्तराखंड में आज कोरोना के 158 संक्रमित, 4 की मौत

आखिर कब नियंत्रित होगा कोरोना संक्रमण

उत्तराखंड में आज कोरोना के 158 संक्रमित, 4 की मौत
देहरादून। आज 158 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज इस संक्रमण से 4 लोगों की मौत हुई है वही आज विभिन्न अस्पतालों से 187 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि आज भी 1821 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 4, बागेश्वर में 01, चमोली में 01, चंपावत में 3, तथा आज सबसे अधिक देहरादून में 80 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि हरिद्वार में 11, नैनीताल में 6, पौड़ी गढ़वाल में 5, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 3 तथा टिहरी गढ़वाल में 8 लोगों में यह संक्रमण पाया गया वही उधमसिंह नगर में 1 तथा उत्तरकाशी में 21 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 158 हुआ जिसके चलते इस वैश्विक महामारी से अब तक तीन लाख 646 लोग अब तक इससे प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button