Dehradun

आज मिले कोरोना के 263 कोरोना मरीज, सात लोगों की मौत

राज्य में आज वैश्विक महामारी कोरोना के मात्र 263 नए मरीज मिले हैं

देहरादून। राज्य में आज वैश्विक महामारी कोरोना के मात्र 263 नए मरीज मिले हैं जबकि आज सात लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वहीं विभिन्न अस्पतालों से 733 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जबकि आज भी विभिन्न अस्पतालों में 4529 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में 8, चमोली में 11, चंपावत में 11, देहरादून में 67, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 23, पौड़ी गढ़वाल में 9, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 5, टिहरी गढ़वाल में 20, उधम सिंह नगर में 15, उत्तरकाशी में 22 लोगों में कोरोना संक्रमित मिलने के साथ आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 263 हो गया है इस तरह अब तक राज्य में 336879 लोग इस संक्रमण से प्रभावित हुए आज सात लोगों की मौत होने के कारण राज्य में मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर के 6935 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button