Uttarakhand

आज आये कोरोना के 149 मरीज, 05 की मौत

आज आये कोरोना के 149 मरीज, 05 की मौत
देहरादून। उत्तराखण्ड में आज कोरोना के 149 संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 5 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। वहीं विभिन्न अस्पतालों से आज 152 लोग डिस्चार्ज हुए इस तरह अब भी विभिन्न कोविड-19 सेंटर में 2877 लोग अपना इलाज करा रहे हैं. आज पांच लोगों की मौत होने के साथ राज्य में मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर के 7068 हो गया है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6:00 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 05 , चमोली मे 06, चंपावत में 13, देहरादून -43, हरिद्वार में 12, नैनीताल में 14, पौड़ी गढ़वाल में 02, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 01 , उधम सिंह नगर में 10 तथा उत्तरकाशी में 8 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं इस तरह आज 149 ने संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 339127 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button