Uttarakhand

अब घर बैठे ही मिल जाएगा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट

अब प्रदेशवासी घर बैठे ऑनलाइन यह दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

अब घर बैठे ही मिल जाएगा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट
देहरादून। अब प्रदेश वासियों को अपनी जॉब, पासपोर्ट या वीजा के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए थानों एवं पुलिस ऑफिस पर नहीं आना पड़ेगा। बल्कि अब प्रदेशवासी घर बैठे ऑनलाइन यह दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेशवासी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के सिटीजन पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन “देवभूमि मोबाइल एप्प” पर आवेदन कर सकते हैं। एक बार ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन 50 रुपए शुल्क भरने के बाद, आपको अपने प्रिंट करने योग्य पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट आपके ई-मेल आईडी पर मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button