चमोली में बिजली के करंट की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत,
चमोली में बिजली के करंट की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत, 9 लोग घायल, सीएम ने दिये मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

ललिता प्रसाद लखेड़ा
गौचर / चमोली। चमोली में नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में करंट की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई है।
बुधवार को 11 : 30 बजे के आसपास करीब बिजली की लाइन पर कार्य चल रहा था कि बिजली पूरे परिसर में फैल गई, इसकी वजह से कई लोग करंट की चपेट में आ गये और 16 लोगों की मौत हो गई तथा 9 लोग घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हैली सेवा के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुये इसकी मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश जिलाधिकारी चमोली को देते हुवे कहा कि अनुमन्य सहायता की राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ अभिषेक त्रिपाठी को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किये गये हैं।