Uttarakhand

Covid-19:महामारी  बढ़ते प्रकोप के प्रबंधन को टास्क फ़ोर्स गठित

कोविड-19 महामारी  बढ़ते प्रकोप के प्रबंधन को टास्क फ़ोर्स गठित
देहरादून। राज्य में कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप के प्रबंधन के लिए मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में एक कोविड-19 हाई पावर्ड टॉस्क फोर्स गठित की गई है। यह समिति राज्य में कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए लगातार समीक्षा करेगी, तात्कालिक आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी निर्णय लेगी एवं भविष्य में महामारी के नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार करेगी। इस कोविड-19 हाई पावर्ड टॉस्क फोर्स के सदस्यों में मनीषा पंवार, अपर मुख्य सचिव, नियोजन , अमित सिंह नगी, सचिव वित्त/चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा , शैलेश बगौली, सचिव मुख्यमंत्री,, सौजन्या, सचिव वित्त,, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, (सदस्य सचिव), सोनिका, मिशन निदेश, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड, कुलपति, उत्तराखण्ड चिकित्सा विश्वविद्यालय, देहरादून, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन, डॉ. भार्गव गायकवाड, एमडी कॅयनिटी मेडिसिन, प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड, मुख्य सचिव की अनुमति से विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button