NATIONAL

राज्य में कोरोना की स्थिति को जानने के लिए PM मोदी नेCM तीरथ सिंह रावत से फोन पर ली जानकारी

देहरादून, राज्य में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस संक्रमण से प्रदेश के हालात की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत से फोन पर वार्ता की|

आपको बता दें पिछले 15 दिन में उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से ऊपर आया है जिसके बारे में सीएम रावत ने प्रधानमंत्री मोदी को विस्तार से बताया|अभी बीते दिन शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लॉकडाउन को लेकर सरकार द्वारा करें कड़े निर्णय लेने की बात कही थी|

उसके बाद आज प्रधानमंत्री मोदी का सीएम तीरथ सिंह रावत से फोन पर वार्ता करने को लेकर उत्तराखंड सरकार द्वारा corona पर अंकुश लगाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाए जाने को लेकर देखा जा रहा है|

उत्तराखंड में बेकाबू हो चुकी कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन को अब अंतिम विकल्प के रूप में देखा जा रहा है|आज देर शाम तक इस संदर्भ में सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कुछ कड़े कदम उठा सकती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button