Corona warrior:एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र एवं मेडिकल एंट्रेंस के छात्र मिलकर हराएगें कोरोना
देहरादून: उत्तराखंड में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तथा डॉक्टर एवं मेडिकल संसाधनों की कमी के चलते सरकार डॉक्टर एवं पैरामेडिकल नर्सों की सेवाएं अनुबंध पर लेगी|
इसके लिए मेडिकल एंट्रेंस एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को korona संक्रमण से ग्रसित व्यक्तियों का इलाज करने के लिए ड्यूटी में लगाया जाएगा ,इसके अतिरिक्त बीडीएस पास कर चुके डॉक्टर को भी को भी कॉविड ड्यूटी में लगाया जाएगा|
कोविड की रोकथाम के लिए केंद्र की सेवाओं से सेवानिवृत्त्त, आर्मी मेडिकल ,पैरामिलिट्री मेडिकल ,सेवाएं पंजीकृत निजी डॉक्टरों को अनुबंध पर तैनात किया जाएगा जिसके लिए सरकार ने तय किया है कि इन सभी लोगों की आयु 70 वर्ष से कम होनी चाहिए|
करोना से जंग में मानव संसाधनों की कमी के चलते सरकार ने आई आईसीयू वार्ड, आइसोलेशन ,आइसोलेशन एवं ऑक्सीजन की संख्या बढ़ाने के लिए आदेश दिए हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल स्टाफ एवं नर्सों को 28 फरवरी 2022 तक अनुबंध पर तैनात करने के आदेश जारी किए हैं|