NATIONAL

Corona sankat: बिजनौर में आरएसएस के फरिश्तों ने संभाली कमान

20 बेड का कोविड केयर सेण्टर किया स्थापित, आवश्यकता पड़ी तो और बड़ेगी छमता
सेवा भारतीआरएसएस के स्वयंसेवक भिन्न रूपों में चला रहे सेवा कार्य
इन दिनों जनपद कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है।जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से आमजन संतुष्ट नहीं है।ऐसे में जिले में ऑक्सीजन, बेड इत्यादि के लिए हाहाकार का माहौल है।ऐसे में आरएसएस के फरिश्तों ने जिले पर संकट को देखते हुए कमान संभाल ली है। कार्यकर्ताओं ने 20 बेड का कोविड- केयर सेंटर सहित लोगों की भिन्न रूपों में सेवा करनी शुरू कर दी है। ऑक्सीजन, दवाई, राशन इत्यादि आवश्यक वस्तु आमजन को स्वयंसेवकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। आरएसएस के कार्यकर्ताओं के समर्पण को देखकर लोगों में सुरक्षा व विश्वास का माहौल व्याप्त हो रहा है।
वैसे तो आरएसएस के स्वयंसेवकों के समर्पण भावना के सामने हर कोई नर मस्तक है और जब-जब देश में कहीं भी संकट आया है।तो आरएसएस के स्वयंसेवकों ने आगे आकर संकट का डटकर मुकाबला किया है।इन दिनों कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण से जिला करहा  रहा है। आने वाले संकट की जिला प्रशासन पूर्व में बीमारी से लड़ने कि कोई भी तैयारी नहीं थी।ऐसे में चारों तरफ आह आकार का माहौल व्याप्त है।अव्यवस्थाओं के चलते मौत दर मौत लोगों की आंखें नम कर रही है। संकट के इस काल में लोगों की आशु पूछने के लिए एक बार फिर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ जनों के नेतृत्व में वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए लोगो की सहायता के लिए मन बनाया है।इसके चलते सेवा भारती व आरएसएस के नेतृत्व में कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था की गई है।जिसमें प्रारंभिक व्यवस्था 20 बड़ों की गई है।साथ ही आवश्यकता पड़ने पर यह व्यवस्था बढ़ाई जा सकेगी।
जमालपुर पठानी में बनाया गया कोविड केयर सेण्टर
मण्डावर रोड पर ग्राम जमालपुर पठानी के पास स्थित यशपाल आर्य विद्या मंदिर में सेवा भारती व आरएसएस की ओर से 20 बेड का कोविड केयर सेण्टर स्थापित किया गया है।जिसका आज 9 मई से शुरू किया जायेगा।
– अनुभवी चिकित्सक रखेंगे कोरोना संक्रमित लोगों का ख्याल
बिजनौर।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख मंयक मयूर, सह विवाह कार्यवाह प्रशांत महर्षि  एवं नगर कार्यवाह राधव मेहरा ने बताया कि नगर के प्रमुख चिकित्सा डॉ . बीरबल सिंह, डॉ . प्रकाश सिंह की देखरेख में कोविड केयर सेण्टर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है । सेण्टर में मुख्य रूप से उन संक्रमितों को भर्ती किया जागा, जिनके पास होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है। सेण्टर में रोगियों के लिये दवाई , भोजन , चिकित्सक की व्यवस्था की गई है चार नसे रोगियों की देखभाल करेंगी।कई बीएएमएस चिकित्सकों को भी मरीजों के उपचार के लिये रखा गया है।
750 स्वसेवकों की टोली 4 शिप्टो करेगी देखभाल
जमालपुर पठानी में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 75 स्वयंसेवक की टोली 4 शिफ्टों में अपनी सेवाएं देंगी। नगर कार्यवाह राघव मेहरा ने बताया कि द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्री के अधिकारी सलिल आर्य के सहयोग से कोविड केयर सेण्टर में 4 ऑक्सीजन कंसंट्रटर्स की व्यवस्था रहेगी ।
विदेश के चिकित्सक भी दूरभाष से देंगे परामर्श
बिजनौर।
आरएसएस के कोविड केयर सेंटर में विदेश के अनेक प्रमुख चिकित्सक मरीजों को टेलिफोन पर परामर्श देंगे । फिलहाल 20 बेड का कोविड सेण्टर बनाया जा रहा है , बाद में बेड की संख्या बढ़ायी जा सकती है । इसी के साथ सेवा भारती द्वारा ऐसे परिवारों के लिये भोजन आदि की भी व्यवस्था की जा रही है, जिनमें सभी सदस्य कोरोना पॉजीटिव या बुखार से पीड़ित हैं ।
हाफ गया प्रशासन, तो आरएसएस ने संभाली कमान
बिजनौर।
जिला प्रशासन कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के आगे हाफ गया।न बेड की व्यवस्था, न ऑक्सीजन न पर्याप्त दवाईया। ऐसे में आरएसएस के विभाग प्रचारक रोहित विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर, विभाग सह कार्यवाह प्रशांत महर्षि, नगर कार्यवाह राघव राघव मेहरा के नेतृत्व में जिले भर के 15 शाखाओं के स्वयंसेवक भिन्न-भिन्न सेवा कार्यों में जुट गए हैं।स्वयंसेवकों द्वारा काढ़ा वितरण संक्रमित परिवारों के लिए भोजन व्यवस्था, दवाई ऑक्सीजन, बेड की व्यवस्था कराई जा रही है। स्वयं सेवकों की सेवा भावनाओं को देखते हुए अब नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button