Breaking News

रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल पर फायरिंग: बाल बाल बचे

रुद्रपुर, दो पक्षों के बीच देर रात हुई मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे विधायक पर एक युवक ने फायर कर दिया|इतने पर ही नहीं रुके आरोपी ने दूसरी गोली चला कर पूर्व प्रधान को घायल कर दिया|

शनिवार रात 10:00 बजे एलाइंस कॉलोनी स्थित अपने घर के बाहर विधायक राजकुमार ठुकराल टहल रहे थे तभी शोर-शराबे और हंगामे की आवाज सुनकर विधायक ठकराल बाहर सड़क पर आ गए उन्होंने देखा कि वहां पर पूर्व प्रधान नरेंद्र चावड़ा उर्फ भोला और तरुण सिंह कहलो कि कारों में टक्कर हो गई प्रत्यक्षदर्शी विधायक के अनुसार उन्होंने पुलिस को बताया कि चरण सिंह ने कार से उतारकर नरेंद्र की कार का शीशा तोड़ दिया और अपशब्द कहने लगा|क्षेत्रीय विधायक होने के नाते ठकराल ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तभी चरण सिंह में पिस्टल निकाली और उन पर फायर झोंक दिया| विधायक ठकराल के अनुसार गोली उनके पास से निकल गई|तभी आरोपी ने पिस्तौल तानकर दोबारा फायर झोंक दिया जिससे चली गोली पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह के माथे को छूते हुए निकल गई| इस बारे में एसएसपी दिलीप सिंह कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है|तथा आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button