कोरोना महामारी में बढ़ गई है तीर्थनगरी में शराब की तस्करी

कोरोना महामारी में बढ़ गई है तीर्थनगरी में शराब की तस्करी
तीर्थ नगरी में पार्षद पति के संरक्षण में हो रहा है बेखौफ शराब का बड़ा खेल
हरिद्वार । तीर्थ नगरी की गरिमा को तार-तार कर कुछ भाजपा नेता लॉक डाउन की स्थिति में भी शराब का अवैध व्यापार कर लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं राशन वितरण हो अथवा भोजन वितरण महामारी के काल में भी भाजपा नेता राजनीतिक गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं। साथ ही साथ एक पार्षद पति जो पूर्व में स्वयं पार्षद रह चुके हैं तथा हर की पैड़ी क्षेत्र में जिन्होंने फूल फरोशी व अवैध कब्जे के माध्यम से मोटी कमाई करने के साथ-साथ दो नंबर के धंधे वाले लोगों का गुट बना डाला है ।जहां एक और अनेक वार्डों में भाजपा पार्षद लंगर चलाकर भोजन वितरण करने में ज्यादा से ज्यादा श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं तो वही पिछले बोर्ड में टीबड़ी की भूमि में भागीदारी के चलते मेयर से नाराज रहे पार्षद जिन्हें तत्कालीन मेयर ने फूल फरोशी के काम में अच्छी खासी डुबकी लगाई थी ।अब वह जगजीतपुर में एक शराब के एक ठेके में भागीदार हैं लाक डाउन के चलते शराब के ठेके के गोदाम में रखी शराब को मनचाहे दामों में लग्जरी गाड़ियों में हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था 2 दिन पूर्व कनखल पुलिस ने भाजपा के राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर भाजपा से जुड़े शराब तस्कर पार्षद पति के गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन शराब तस्करों को दबोचा डाला इनके पास से जहां भारी मात्रा में शराब बरामद हुई वही कनखल पुलिस इन शराब तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है शराब तस्करों की निकटता गंगा किनारे वाले वार्ड के पार्षद पति से बताई जा रही है यही नहीं पूर्व में आबकारी मंत्री के करीबी रहे यह पार्षद पति आबकारी विभाग में खासा रोब रखते हैं उसी रोब के चलते हर बार शराब के ठेकों में इनकी भागीदारी के चलते अब अपने गुर्गों के माध्यम से शहर में जगह-जगह शराब की तस्करी इन्हीं के संरक्षण में हो रही है ।पूर्व में हर की पैड़ी पर शराब बेचने वालों को भी इनका जबरदस्त संरक्षण मिलता रहा है। गिरफ्तार शराब माफ तस्करों में एक वरिष्ठ भाजपा नेता व व्यापार मंडल का प्रदेशीय नेता का पुत्र है ।चाल चरित्र व स्वच्छ चेहरे की बात करने वाली भाजपा ऐसे भाजपा नेताओं के क्रियाकलापों की वजह से भाजपा तीर्थ नगरी में सदमे की स्थिति में नजर आ रही है ।यह पार्षद पति संघ के नेताओं की परिक्रमा कर मलाईदार सरकारी रुतबे वाला पद कब जाने के लिए लंबे समय से फिराक जुटा हुआ है ।स्थानीय विधायक व शहरी विकास मंत्री से 36 का आंकड़ा होने के कारण इसके मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे थे अब शराब की तस्करी में पार्षद पति का नाम उछलने से तीर्थ नगरी की भाजपा में कोहराम मच गया है। जिला नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व भाजपा नेताओं की कार्यशैली की अनदेखी करेगा अथवा पार्टी विद डिफरेंस का दावा करने वाला भाजपा नेतृत्व ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर संदेश देगा यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है पर वर्तमान में हरिद्वार भाजपा अपने छूट भैया नेताओं के क्रियाकलापों के चलते बैकफुट पर खड़ी नजर आ रही है।
कनखल थाना क्षेत्र में पकड़ी गई शराब में भाजपा नेताओं वह एक पार्षद पति के नाम आने पर कांग्रेश के नेताओं ने लॉक डाउन खुलते ही शराब का कारोबार करने में लिप्त भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है कॉन्ग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल कहा है कि कांग्रेश से पहले से ही शराब व नशे का विरोध विरोध करती चली आई है लेकिन पिछले कई वर्षों से तीर्थ मंदिर तीर्थ नगरी की मान मर्यादाओं को तार-तार कर भाजपा शासनकाल में खुलेआम गली मोहल्लों में शराब नशे को परोसा जा रहा है जिसको लेकर कांग्रेश समय-समय पर धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को जगाती रही है। महानगर कांग्रेस के महामंत्री बादल गोस्वामी ने कहा कि भाजपा एक तरफ तो चरित्रवान होने का नाटक करती है तो वहीं दूसरी ओर शराब के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पकड़ा जाना वह संरक्षण में एक पार्षद पति का नाम आ जाना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि पिछले कई वर्षों से हरिद्वार में भाजपा का ही शासन चला आ रहा है और पुलिस ने इस बार लोग डॉन के चलते बिना किसी दबाव के कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता के पुत्र व अगर उसके साथियों को शराब की पेटी के साथ पकड़ कर जेल में भेजने में साहस किया है उसके लिए पुलिस का धन्यवाद है उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उक्त मामले का निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के प्रदेश आईटी सेल के महामंत्री पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेश शराब के नशे के विरोध में पहले से ही रही है पंजाब में भी शराब और नशे के खिलाफ चुनाव लड़ा तो भाजपा और अकाली दल को हार का मुंह देखना पड़ा कांग्रेश ने कभी धर्म नगरी में शराब का नशा बेचने वालों को संरक्षण नहीं दिया है जबकि भाजपा चरित्रवान बनने का नाटक करती हैं और धर्म नगरी की मर्यादाओं को तार-तार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है गली गली मोहल्ले मोहल्ले में शराब नशे को परोसा जा रहा है लेकिन कनखल थाने क्षेत्र में लाक डाउन के के दौरान सर आपका पकड़े जाना बड़ी बात है जिसमें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि एक पूर्व पार्षद का भी शराब तस्करों को संरक्षण प्राप्त है पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है इस मामले की भी जांच निष्पक्षता से होनी चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी जेपी बडोनी ने कहा कि भाजपा के तथाकथित छुट भैया नेताओं के द्वारा गली गली कूचे कूचे वह हर की पैड़ी तक शराब को परोसा जा रहा है शराबी नहीं इसमें इसमें व अन्य नशा बिना किसी रोक-टोक के तीर्थ नगरी के गली मोहल्लों में शासन प्रशासन में भाजपा के नेताओं के द्वारा संरक्षण में चल रहा है जबकि नशे के खिलाफ हम लोगों ने 1 महीने तक देवपुरा चौक पर नशे के खिलाफ आंदोलन चलाया लेकिन अपने को चरित्रवान कहने वाली भाजपा के किसी भी नेता ने आंदोलन में भाग लेने का काम नहीं किया है भाजपा ने हरिद्वार ही नहीं उत्तराखंड के तमाम तीर्थ स्थानों की मर्यादा को हरण करने का काम किया है भाजपा सरकार के शासनकाल में देवप्रयाग कर्णप्रयाग आदि स्थानों पर शराब की फैक्ट्री लगा दी गई हैं जिससे तीर्थ यात्रा को भी सरदार लोगों श्रद्धालु को भी आघात पहुंचेगा कनखल थाना द्वारा पकड़ी गई शराब में किसी एक पूर्व पार्षद का नाम आ रहा है तो इसकी भी जांच होना बहुत जरूरी है जबकि शराब के बेटियों के साथ पकड़े गए भाजपा के बड़े नेताओं के पुत्र व उनके साथियों का नाम से साफ साफ हो जाता है कि भाजपा ही शहर में शराब वह नशे का कारोबार करने वालों को संरक्षण दे रही है।