Uttarakhand

सफाई कर्मियों पर पुष्पवर्षा भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने चलाई मुहीम

सफाई कर्मियों पर पुष्पवर्षा भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने चलाई मुहीम

हरीश थपलियाल,उत्तरकाशी।। चिन्यालीसौड़ में नगर पालिका में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जी जान से सफाई, फॉगिंग और दवा छिड़काव करने में जुटे सफाई कर्मियों को अन्नपूर्णा किट वितरित कर फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस दौरान वार्ड नम्बर 4 से सभासद नरेंद्र नेगी,सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी को भी पालिका क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा के मंडल अध्यक्ष डॉ विजय बडोनी एवं मंडल महामंत्री मनोज कोहली ने सभी लोगों को उनके काम के लिए हौसला बढ़ाते हुए सम्मानित किया।

कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं, वहीं पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सफाई कर्मी भी किसी वॉरियर्स से कम भूमिका में नहीं है। गांव-मुहल्लों की गलियों की सफाई के साथ फागिंग और दवा का छिड़काव कर जान जोखिम में डालकर अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं। नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के सफाई कर्मियों पर चिन्यालीसौड़ बीजेपी मंडल की ओर से पुष्प वर्षा की गई। सम्मान पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। बीजेपी के युवा नेता मनोज कोहली ने कहा कि सफाई कर्मी अपनी जान की परवाह न करके दिन रात एक करके हमारे लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पुष्प वर्षा सम्मान कर रहे हैं, लेकिन वह इससे भी बड़े सम्मान के हकदार हैं। अंत में डॉ विजय बडोनी ने हौसला आफजाई करने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नीतीश अरोड़ा,अंकित पंत,अमित पंवार ने सफाई निरीक्षक कमल चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में सफाई कर्मी रात-दिन स्वच्छता के काम मे जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button