कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने उठाए सुरक्षात्मक कदम

सोनू उनियाल
चमोली।सीमांत जनपद चमोली में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी सुरक्षात्मक कदम उठाये जा रहे है। जिले की सभी प्रवेश सीमाओं पर कडी चैकसी रखी जा रही है और सभी वाहनों को भी सेनेटाइज्ड करने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के सभी नगर निकायों में बस स्टेशन, सड़क, नालियां, पैदल मार्ग, सुलभ शौचालयों अन्य सभी स्थलों पर भी हर रोज फागिंग एवं डिसिन्फेक्टेन्ट दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है। नगर पालिका गोचर में कोरोना वॉरियर्स का नगरवशियों में फूलों से स्वागत किया। गांव गलियों को स्वच्छ रखने के लिए साफ सफाई के बाद स्प्रे एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव कराया जा रहा है l
नगर पंचायताे,नगर पालिकाओ तथा ग्रामीण क्षेत्रो में सेनेटाइजर ओर मास्क बितरीत किए जा रहे है l सेनेटाइजर छिडकाव ओर मास्क पहनने के लिए जनता को सोशियल डिस्टेंस ओर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।