UncategorizedUttarakhand

कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खड़खड़ी पुलिस चौकी अपना रही है नए नए तरीके

कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खड़खड़ी पुलिस चौकी अपना रही है नए नए तरीके

प्रमोद गिरी
हरिद्वार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खड़खड़ी पुलिस चौकी प्रभारी विजय प्रकाश द्वारा जनता से लाक डाउन का पालन कराने के लिए नए तरीके से जागरूक करने का काम यमराज के द्वारा किया जा रहा है। चौकी प्रभारी विजय प्रकाश ने क्षेत्र के समाजसेवी व श्रीराम नाट्य संस्थान भीमगोड़ा के कलाकार हरिमोहन को यमराज का रूप धारण कराकर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा जिस पर हरिमोहन ने यमराज का रूप धारण करके खड़खड़ी क्षेत्र के गली मोहल्लों में पुलिस बल के साथ मिलकर क्षेत्र की जनता को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कहा कि अपने ही घरों में रहकर सरकार के द्वारा बनाई गई नीति नियमों का पालन अपने घरों में रहकर करें।यमराज ने कहा कि हाथों की अच्छी तरह सफाई करें घरों से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाकर निकले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करते हुए अपनी जरूरतों का सामान खरीदें और अन्य समय अपने घर में ही रहे घर से बाहर निकलने पर आप कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हो जिससे आप और आपका परिवार आपके आस पास के सभी लोग संक्रमित हो सकते हैं। और कोरोनावायरस के शिकार हो सकते हैं हमें सावधानी पूर्वक प्रदेश व केंद्र सरकार की कोरोना वायरस से बचने की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए तथा पुलिस ,डॉक्टर, नर्स, पत्रकारों, सफाई कर्मचारियों का तालिया बजाकर उनका स्वागत कर उनका धन्यवाद करना चाहिए। खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र की जनता को कोरोना वायरस से लड़ने का नए तरीके से समझाया जा रहा है जिससे लोग अपने घरों में रहें अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करते रहे लॉक डाउन का पूरा पालन करें प्रदेश व केंद्र सरकार की नियमावली का पालन करें तभी हम कोरोनावायरस वैश्विक महामारी को हरा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button