आमजन से अपील, जमात से आए व्यक्ति के बारे में सूचित करें :डीजी
देहरादून,डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखंड में चोरी-छिपे प्रवेश करने के आरोप में छह लोगों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है देहरादून हरिद्वार नैनीताल उधम सिंह नगर पौड़ी इन जनपदों में छह अभियुक्तों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई की गई है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आने वाले समय में इस प्रकार के लोग पाए जाते हैं तो उन पर 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा डी जी अशोक कुमार ने नारद वाणी चैनल के माध्यम से आमजन को यह संदेश देते हुए कहां है यदि उन्हें कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति प्रतीत होता है जो की जमात से होकर आया है और उसने अपने आप को चिन्हित कराकर स्वास्थ्य चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया है या खुला घूम रहा है तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 01352722100 पर सूचना दे सकते हैं जिससे इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी