कोरोना से जंग लड़ने को तैयार, जनता कर्फ्यू के महत्व को समझे लोग

कोरोना से जंग लड़ने को तैयार जनता कर्फ्यू
हरीश थपलियाल।। मन में Coronavirus को हराना है… का संकल्प लेकर जनता की आज की सुबह अन्य दिनों के मुकाबले कुछ अलग थी। लोगों में स्वस्फूर्त जनता कर्फ्यू का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जनता ने सुबह की अपने रोजमर्रा के काम जैसे दूध लाना व अन्य जरूरी सामान लाने का काम सुबह सात बजे से पहले ही निपटा दिया और फिर घरों के अंदर बैठ गए। राज्यभर में सड़कें सूनी हैं। सड़कों पर पुलिस व आवश्यक सेवाओं में जुटे लोग ही नजर आ रहे हैं।
कोरोना से लड़नेे के लिए जनता कर्फ्यू में जनता पूरा सहयोग दे रही है तो पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित डेढ़ दर्जन विभागों के कर्मचारी मुस्तैद हैंं।सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइज किया जा रहा हैैै। उत्तरकाशी में महामारी से निपटने के लिए 3 से अधिक आइसोलेशन वार्ड और करीब 30 बेड क्वारंटाइन के लिए तैयार कराएं गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष डीएम आशीष चौहान जनता कर्फ्यू की पूरी रिपोर्ट ले रहे हैं।।
वहीं पुलिस प्रशासन की और से टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर धरासू पुलिस नगुण बैरियर के समीप मुस्तेदी से तैनात है। मौके पर पुलिस उत्तरकाशी आने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रही है।
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि पीएम मोदी की अपील के बाद जनता कर्फ्यू का व्यापक स्तर पर पालन हो रहा है।
फिर भी वे लोग आज उत्तरकाशी पँहुच रहे हैं जो देहरादून मे होटल व्यवसायी हैं या अन्य नौकरी पेशे से जुड़े हैं।