Breaking News
असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की प्रतिमा

कुछ असामाजिक तत्वों ने ऋषि नगर ढाल पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को छतिग्रस्त कर दिया
आपको बता दें सहस्त्रधारा मेन रोड ऋषि नगर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया दोपहर के समय मूर्ति के नजदीक से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर बाबा साहब की मूर्ति पर पड़ी जिसे उन्होंने आसपास के लोगों को सूचित किया मौके पर स्थानीय पार्षद समेत सैकड़ों लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया पूरे मामले की जानकारी पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है कथा उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है स्थानीय पार्षद वार्ड नंबर 61 नीतू बाल्मीकि की ओर से बाबा साहब की मूर्ति के पुनर्निर्माण के लिए जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र दिया गया है!