Breaking News

अवैध पशु कटान में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों पर दून पुलिस की कार्यवाही

अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता एवम शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

अवैध पशु कटान में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों पर दून पुलिस की कार्यवाही

*अलग- अलग थाना क्षेत्रों में पशु को अवैध कटान हेतु परिवहन करने तथा अवैध रूप से पशु मांस की बिक्री करने वाले 04 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*अभियुक्तों के कब्जे से कटान के लिये ले जाये जा रहे पशु, बिक्री हेतु रखे गए अवैध पशु मांस तथा पशु कटान हेतु रखे औजारों को किया बरामद।*

*अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता एवम शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत*

*अवैध पशु कटान, पशु क्रूरता, गौकशी जैसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा, ऐसे सभी अपराधी, जो अवैध पशु कटान, गौकशी व अवैध रूप से पशु मांस की बिक्री के में लिप्त है, उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी :- एसएसपी देहरादून*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से पशुओं का कटान करने, बिना लाइसेंस के मांस का विक्रय करने तथा गौकशी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए पशु को अवैध कटान हेतु परिवहन करने तथा अवैध रूप से पशु मांस की बिक्री करने वाले 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कटान के लिये ले जाये जा रहे पशु, बिक्री किये जा रहे अवैध पशु मांस तथा पशु कटान हेतु रखे औजारों को बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये।

*1- थाना सहसपुर*

थाना सहसपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुशहालपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक-25/10/23 को थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा वाहन (पिक अप) में भैंस के हाथ पांव बांध कर अवैध कटान हेतु परिवहन किया जा रहा था। तलाशी के दौरान उपरोक्त दोनों व्यक्तियों से पशु काटने हेतु चापड (बड़े चाकू) भी बरामद हुए, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता एवम शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गए है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- जागीर पुत्र तसदूक निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष।
2- समीर पुत्र सलीम निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

*बरामदगी*
1- कटान हेतु ले जाई जा रही 01 भैंस
2- 02 बड़े चापड़
3- 01 पिक अप वाहन

*2- थाना विकासनगर*

थाना विकासनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुल्हाल में कुछ रेस्ट्रोरेंटो में बिना लाइसेंस के पशुओं का मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर आज दिनांक-26/10/23 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण सैनी द्वारा मय टीम के कार्यवाही करते हुए रेस्टोरेंट संचालक (१) रहीम पुत्र श्री शाह हुसैन निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 25 वर्ष (२) आजाद पुत्र वाहिद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 27 वर्ष के रेस्टोरेंट/दुकान पर छापा मारकर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पशुओं का मांस का विक्रय किये जाने पर मौके से क्रमशः 94 कि०ग्रा० एवं 81 कि०ग्रा०, कुल 175 कि०ग्रा० भैंस का मांस को कब्जे में लेकर उपरोक्त दोनों रेस्टोरेंट स्वामियों को पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। मौके से बरामद भैंस के मांस को गढ्ढा खोदकर दबाया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- रहीम पुत्र श्री शाह हुसैन निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 25 वर्ष
2- आजाद पुत्र वाहिद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 27 वर्ष

*बरामदगी :-*
कुल 175 कि०ग्रा० भैंस का मांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button