Uttarakhand

अनाज की टंकी में मिला शव, हड़कंप 

रुड़की : भगवानपुर के चांद कालोनी में किरायेदार के मकान खाली करने के बाद मकान मालिक उस घर में गया तो उसकी आंखें फटी रह गईं। वहां अनाज की टंकी रखी हुई थी, उसे खोला गया तो उसमें से एक शव बरामद हुआ। वहीं युवक की हत्या कर अनाज की टंकी मे छिपाए गए शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को पूरी रात मामले की जांच की। मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही पुलिस अधिकारी थाने से रवाना हुए। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम कई जगह पर दबिश दे रही है।मृतक के शव की शिनाख्त के लिए एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने पूरी रात थाने में ही कैंप किया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के शिनाख्त नितिन भंडारी (30) निवासी चोरी खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की है।मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। शव करीब चार दिन पुराना बताया गया है। मकान खाली करके गए किरायेदारों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button