Dehradun

देहरादून : 80 किराएदारों का सत्यापन डोईवाला . सत्यापन अभियान

डोईवाला पुलिस द्वारा 80 किराएदारों का सत्यापन कर 15 उल्लंघन-कर्ताओं का 1,50,000/- का जुर्माना

देहरादून :थाना डोईवाला पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपराधो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु बाहरी लोगो व किराएदारो के सत्यापन किये जाने हेतु प्रचलित अभियान के अंतर्गत निर्गत दिशा-निर्देशानुसार डोईवाला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी डोईवाला के मार्गदर्शन/निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर थाना क्षेत्र में सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाकर भानियावाला क्षेत्र मे निवासरत किरायेदारों का सत्यापन किया गया, प्रचलित अभियान में मकान मालिक व किरायेदारो की चैकिंग करने पर पायी गयी अनियमितता व त्रुटियों के आधार पर 15 उल्लंघनकर्ता का चालान 83 पुलिस अधिनियम मे कर 150,000 जुर्माना किया गया। अभियान/चैंकिग के दौरान 06 दुपहिया वाहन व 01 कार संदिग्ध पाये जाने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार जब्त किये गये। अभियान मे कुल 90 किरायोदारो का सत्यापन किया गया। तथा थाना क्षेत्र मे निवासरत् स्थानीय लोगो को किरायेदारो का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button