Dehradun

देहरादून :निःशुल्क योग साधना शिविर का आयोजन

देहरादून। आज प्रातः दून योग पीठ देहरादून की गढ़ी कैंट शाखा में महायोगी जीतानंद जी महाराज द्वारा दून योग पीठ देहरादून के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में विशेष निःशुल्क योग साधना शिविर का आयोजन किया गया, महायोगी जीतानंद महाराज ने कहा उपभोक्तावाद और बाजारवाद के इस दौर में जब मनुष्य भटकाव की स्थिती में है, जीवन में सुख शांति की खोज में चकाचौंध और ग्लैमर के पीछे भाग रहा है, वास्तव में सुख और शांति ढूंढ रहा है ऐसे समय में योग विद्या राम बाण के रूप में हमको सही राह दिखाती है उन्होंने योगम शरणम गच्छामि का आह्वान करते हुए दून योग पीठ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए, देवभूमि उत्तराखंड को योग और वैलनेस के हब के रूप में विकास की पहल की सराहना करते हुए अपने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। दून योग पीठ के संस्थापक आध्यात्मिक गुरू आचार्य बिपिन जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर महायोगी जी का स्वागत करते हुए कहा वह लगभग विगत 25 सालों से लगातार देवभूमि को योग भूमि बनाने के लिए प्रयास के क्रम में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। महायोगी जी ने लोगो को योग और ध्यान का सहज रूप से अभ्यास कराया, आज के कार्यक्रम में डा0 मथुरा दत्त जोशी भागवती जोशी योगाचार्य गीता परिहार, एडवोकेट तनुज जोशी, योगाचार्य सोनी रावल, शीला बिष्ट वैभव जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा। जीतानंद जी महाराज ने पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव गढ़ी कैंट देहरादून में विशेष पूजा-अर्चना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button