Uttarakhand

हरिद्वार : साध्वी शक्ति पुरी बनी पंचायती अखाड़ा निरंजनी की महामंडलेश्वर

हरिद्वार: हरियाणा की साध्वी शक्ति पुरी को पंचायती अखाड़ा निरंजनी की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है।अखाड़े में पंच परमेश्वर एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज, बाघंबरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरि के सानिध्य में संतों ने तिलक चादर भेंटकर विधि-विधान से साध्वी को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया।आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी को शुभकामनाएं देकर मां गंगा मैया से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि साध्वी शक्ति पुरी के महामंडलेश्वर बनने से धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंजनी अखाड़े की भूमिका और बड़ी होगी।महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद गिरि एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर नई दिशा प्रदान करेंगी। नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी ने अखाड़े और संत समाज का आभार जताते हुए कहा कि वह अखाड़े की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करेंगी।इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत दर्शन भारती, महंत बलराम भारती, महंत विज्ञानानंद, साध्वी राज गिरि, महंत नरेश गिरि, महंत गंगा गिरि, महंत रतन गिरि, महंत राज गिरि, महंत रमेश गिरि, महंत राजेंद्र भारती, महंत बलबीर पुरी, महंत रविपुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button