उत्तराखंड :इंटरनेट से जानकारी आधिकारिक सरकारी वेबसाइट से ली

हल्द्वानी : इंटरनेट से कोई जानकारी आधिकारिक सरकारी वेबसाइट से ली गई है तो उसकी सत्यता होगी। प्रतिष्ठित संस्थाओं, विश्वविद्यालयों के प्रेषित जानकारी के भी सत्य होने की संभावना ज्यादा होती है।बैंकिंग साइट में भी प्रेषित जानकारी का सत्य होना बहुत जरूरी है। हमें यह समझना होगा कि किस तरह की वेबसाइट इंटरनेट लेनदेन के लिए सुरक्षित है। एसएसएल यानी स्क्योर सोकेट लेयर वाली वेबसाइट का प्रयोग उचित होता है। प्रतिष्ठित बैंकों की वेबसाइट व मोबाइल एप का प्रयोग ही करना चाहिए।नई आनलाइन एप व शापिंग साइट के प्रयोग से बचाना चाहिए। ऐसा करने से आनलाइन फ्राड से बचा जा सकता है। रिसर्च से संबंधित जानकारी वास्तविक स्रोतों से प्राप्त करनी जरूरी है। मुख्यतया प्रतिष्ठित शोध प्रकाशन इंपैक्ट फेक्टर के आधार पर निश्चित किए जाते हैं।इसके अलावा इन्हें विभिन्न इंडेसिक जैसे कि साइंस साइटेशन इंडेक्स वाले शोध प्रकाशकों से प्राप्त करना उचित होता है। आजकल यूट्यूब के माध्यम से वीडियो प्राप्त करना या अपलोड करना बहुत ही आसान है। हर तरह की जानकारी यूट्यूब पर उपलब्ध है, लेकिन यूट्यूब पर प्रेषित जानकारी की सत्यता को जानना भी जरूरी है। इसके लिए यूट्यूब में फिल्टर प्रयोग करना होता है। फिल्टर के माध्यम से अनुचित, आपत्तिजनक वीडियो प्रदर्शित होने से रोका जा सकता है। इस तरह केवल वांछित वीडियो ही प्राप्त होंगे।