Uttarakhand

उत्तराखण्ड :लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट शुरू

हल्द्वानी : लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो गया है। पहले दिन ट्रायल के तौर पर आधे घंटे प्लांट को चलाया गया। ट्रायल सफल रहा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने प्लांट का निरीक्षण करने के साथ अनुबंधित कंपनी के कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।कंपनी ने शुरुआत में रोजाना 12 घंटे प्लांट चलाने का लक्ष्य रखा है। प्रतिदिन करीब 600 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण होगा। प्लांट में कपड़ा, प्लास्टिक, खाद आदि अलग होगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने प्लांट की क्षमता बढ़ाकर छह माह के भीतर पूरे कूड़े का निस्तारण करने के निर्देश दिए।कंपनी ने जल्द ही दो मोबाइल प्लांट लगाकर प्रतिदिन 1000 से 1200 मीट्रिक टन तक कूड़ा निस्तारित किया जाएगा। प्लांट पर सुरक्षा के लिए चार सुरक्षा गार्ड तैयार किए गए हैं। प्लांट पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण में सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, अवर अभियंता केबी उपाध्याय आदि शामिल रहे।सार्वजनिक जगहों पर डंप कूड़े व सालिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में देरी को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद हरकत में आई मशीनरी ने सार्वजनिक जगहों की सफाई व लीगेसी वेस्ट प्लांट के निर्माण की दिशा में तेजी से काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button