Dehradun

Dehradun : आप ने किया बैठक का आयोजन

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी डोईवाला विधानसभा के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह जी के आवास धर्मुचक खेरी गाँव में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आम आदमी पार्टी उत्तराखंड जोन प्रभारी अमित कुमार का कार्यकर्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया बैठक में आने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर एवं संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई देहरादून जोन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पार्टी उत्तराखंड में पूरी ताकत के साथ नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को शासन स्तर पर जोर-शोर से उठाएं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली और पंजाब की सरकारें जन हित मे कार्य कर रही है वो किसी से छिपा हुवा नही है बस उन सभी विकास के कार्यो को जन जन तक पहुचाया जाए विधानसभा अध्यक्ष स0 प्यारा सिंह ने कहा कि डोईवाला में आप पार्टी के साथ बहुत लोग जुड़ रहे है डोईवाला नगर पालिका के सभी वार्डो में छोटी छोटी बैठकों के आयोजन किये जा रहे है जिसमे केजरीवाल जी की नीतियों के बारे में बताया जा रहा है बैठक में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button