Uttarakhand

Uttrakhand : शिक्षिका को थप्पड़ मारने वाले तीन आरोपितों को भेजा जेल

 

रामनगर। पीरूमदारा किसान इंटर कालेज में शिक्षिका को थप्पड़ मारने के तीन आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अभिभावकों का कहना है कि इस घटना को लेकर विद्यालय में छात्रों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।बुधवार को पीरूमदारा निवासी एक छात्र किसान इंटर कालेज में पढ़ता है। मंगलवार को अनुशासहीनता के आरोप में शिक्षिका ने छात्र को डांटा तो वह घर से अपने ताऊ तसलीम व उसके दो लड़के शाहरुख व तनवीर को स्कूल बुला लाया। आरोपितों ने स्कूल में घुसते ही छात्र को डांटने का कारण पूछते हुए शिक्षिका सीता के थप्पड़ मार दिए।बीच बचाव को आए शिक्षक गौरव कुमार की भी आरोपितों ने पिटाई कर दी। उन्होंने छात्रों को भी नहीं बख्शा। उनके हमले में तीन छात्र भी घायल हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उदयपुरी चोपड़ा निवासी मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद जान, तनवीर पुत्र मोहम्मद तसलीम व शाहरूा सैफी पुत्र मोहम्मद तसलीम को गिरफ्तार कर लिया।हालांकि पहले पुलिस दो ही लोगों को गिरफ्तार बता रही थी। जांच में आरोपित तसलीम के भी शामिल रहने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने बताया कि छात्र के ताऊ व उसके दो पुत्रों को कोर्ट में पेश किया गया।जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। बुधवार को प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय में निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रबंधक व कुछ सदस्यों के बाहर होने पर बैठक नहीं हो पाई। सभी के मौजूद रहने पर प्रबंधन समिति निर्णय लेकर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button