NATIONAL

Braking News:मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ में होगी कांग्रेस की कमान

 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज हुई है। मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के खाते में सिर्फ 1072 वोट गए। 416 वोट अमान्य हो गए। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को ही वोटिंग में फुल 9385 डेलिगेट्स ने अपने वोट डाले थे। 24 साल बाद ऐसा मौका आया है जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रह चुके हैं। पहले से ही मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था क्योंकि उनके पक्ष में लगातार कई कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने समर्थन किया था। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की, शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता। इस पर यह खड़गे जी टिप्पणी कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष सर्वोच्च होता है, जो भी निर्वाचित होगा वह भविष्य की कार्रवाई तय करेगा। पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे के कुछ देर बाद 10.20 बजे आरंभ हुई। देश के विभिन्न राज्यों में बने कांग्रेस के सभी 68 मतदान केंद्रों से मतपेटियां मंगलवार शाम तक कांग्रेस मुख्यालय लाई जा चुकी थीं।कार्ति चिदम्बरम, अतुल चतुर्वेदी और समेधा गायकवाल थरूर के मतगणना एजेंट थे। खड़गे को जहां गांधी परिवार के साथ उनकी कथित निकटता और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं का समर्थन करने के लिए पसंदीदा माना जाता है, वहीं थरूर ने खुद को बदलाव के उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button