Dehradun

देहरादून : राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

 

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज रविवार को मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए गए। विजयवर्गीय ने कहा जिस तरह फौजी सीमा पर तैनात रहता है, उसी तरह भाजपा भी देशहित के लिए राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन है की विचाराधारा से काम करने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी है। कार्यकर्ताओं को बूथ जीता, चुनाव जीता का मंत्र भी याद दिलाया। विजयवर्गीय ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों का यह रूटीन दौरा होता है। इसी के तहत वह तीन दिन तक उत्तराखंड में रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button