Dehradun

देहरादून: हॉस्पिटल के चेयरमेन ने की राज्यपाल से मुलाकात

देहरादून 12 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के चेयरमेन डॉ. सी. श्रीनिवास ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को सत्य साईं हैल्थ एवं एजुकेशनल ट्रस्ट की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पतालों से देश के 17 राज्यों में बच्चों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। ट्रस्ट ने लगभग 2 लाख से अधिक बच्चों के निशुल्क हृदय रोग का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में भी ट्रस्ट जल्द ही श्री सत्य साईं संजीवनी मातृ एवं शिशु अस्पताल शुरू करने जा रहे हैं। अस्पताल में मां और बच्चों के उपचार की निशुल्क सुविधा रहेगी। राज्यपाल ने कहा कि जिस निस्वार्थ सेवाभाव से सत्य साईं हॉस्पिटल लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी सेवाएं निशुल्क हैं निर्धन वर्ग की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए सौभाग्य की बात है कि श्री सत्य साईं ट्रस्ट द्वारा यहां स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपना योगदान देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने चेयरमेन को आभार व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button