Roorkee:युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

रुड़की: युवक एक कंपनी में काम करता था। युवक के साथ अन्य साथी भी कमरे में रहते हैं।युवक ने तबीयत ठीक न होने की बात कहते हुए छुट्टी ली हुई थी। साथ में रह रहे युवक दोपहर में जब खाना खाने के लिए आए तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गंगनहर कोतवाली अंतर्गत सालियर गांव में स्थित एक मकान में कमरा किराए पर लेकर साथियों के साथ रहा राहुल कुमार (20 वर्ष) निवासी खरक्सन पट्टी, जिला भदोही, उत्तर प्रदेश का शव पंखे से फांसी पर लटका मिला है। युवक सालियर स्थित सत्यम कंपनी में ऑपरेटर का काम करता है।उसके साथ कमरे में रह रहे गोविंद, अंकित, रविंद्र, प्रीतम, पुरुषोत्म और अरविंद आदि ने बताया कि राहुल भी उनके साथ ही सत्यम कंपनी में काम करता था। वह सब एक ही कमरे में रहते थे। राहुल एक माह पहले ही आया था। राहुल ने बताया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह कंपनी नहीं गयाजब वह लोग दोपहर में लंच के लिए कमरे पर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। झांककर देखा तो राहुल फांसी पर लटका हुआ था। जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। साथ ही पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के स्वजनों ने सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही कारणों पता चल सकेगा। मृतक के मोबाइल से भी जानकारी जुटाई जा रही है।