Uttarakhand

Roorkee:दूसरी शादी पर अड़ा पति ,पहली पत्‍नी को बेरहमी से पीटा

 

लंढौरा: महिला को उसके पति ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, महिला पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।शिकारपुर गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम विवाह किया था। उसकी बहन की तीन बेटियां हुई। इस बात से उसके ससुराल वाले और पति खुश नहीं थे। अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है, जिसका उसकी बहन विरोध कर रही थी। इसी बात के कारण आएदिन उनके बीच झगड़ा हो रहा था।शनिवार को आरोपित ने उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल उसकी बहन को बचाया। उसकी बहन की सबसे छोटी बच्ची छह माह की है।घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button