Dehradun

Dehradun: दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में 09 लोग घायल 01 की मृत्यु  

 

दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में 09 लोग घायल 01 की मृत्यु

देहरादून/मसूरी, 8 अक्टूबर। थाना कोतवाली मसूरी क्षेत्रअंतर्गत हाथीपांव लम्बीधार के पास दो वाहन गहरी खाई में गिर गये जिसके परिणाम स्वरूप 09 लोग घायल हो गये व 1 की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि हाथीपांव लम्बीधार के पास दो वाहन गहरी खाई में गिर गये है। इस सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी पुलिस बल मय आपदा उपकरण रस्सी, टार्च, स्ट्रेचर सहित घटनास्थल पर पहुंचे तो लम्बीधार माइन्स के पास एक वाहन ब्रीजा सख्या यूके 07डीएल 1140 सड़क से करीब 100-150 फीट गहरी खाई में गिरी थी। पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से गम्भीर रूप से घायल 05 व्यक्तियों को भारी बारिश व घने कोहरे के बीच बामुश्किल खाई से निकालकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। तथा वहां से करीब 01 किमी आगे नाग मन्दिर की तरफ गोला रोड के पास एक वाहन होण्डा सिटि संख्या डीएल 4सीएएच 3800 सड़क से करीब 150-200 फीट गहरी खाई में गिरी थी। पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से गम्भीर रूप से घायल 05 व्यक्तियों को भारी बारिश व घने कोहरे के बीच बामुश्किल खाई से निकालकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। पुलिस ने सभी घायल लोगों के परिजनों को सूचित भी कर दिया है।

वाहन ब्रीजा में घायल व्यक्तियों के नाम पते :-

1- राहुल चौहान पुत्र देवेन्द्र सिंह चौहान निवासी रतनपुर, शिमला बाईपास देहरादून उम्र 27 वर्ष

2- नितिन सिंह पुत्र दिलीप सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 27 वर्ष

3- दिव्यांशु पुत्र केशर सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 21 वर्ष

4- आशीष मेहर पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी किशन नगर चौक देहरादून उम्र 22 वर्ष

5- कुलदीप पंवार पुत्र भरत सिंह पंवार निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 27 वर्ष (मृतक)

वाहन होण्डा सिटि में घायल व्यक्तियों के नाम पते :-

1- आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी सुभाष नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष

2- राशिद पुत्र करीम शाह निवासी आईएसबीटी देहरादून उम्र 20 वर्ष

3- शान पुत्र शेख अलीमुद्दीन अंसारी निवासी आईएसबीटी देहरादून उम्र 30 वर्ष

4- विवेक पुत्र मनोज दूबे निवासी सुभाष नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष

5- दिव्यानी पुत्री नवीन निवासी सुभाष नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button