Uttarakhand

प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून : सात अक्टूबर को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी की है।पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों और ट्रेकिंग पर जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौढ़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।वहीं इससे पहले मौसम विभाग ने पांच और छह अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button