Uttarakhand

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मंदिर आई छात्रा से की छेड़छाड़

लोहाघाट : इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मंदिर आई अपने विद्यालय की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश पैदा हो गया है। लोगों ने शीघ्र आरोपित प्रधाचार्य की गिरफ्तारी न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।घटना शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे की। पाटी विकास खंड के राजकीय इंटर काॅलेज गरसाड़ी में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ गांव के ही मंदिर में पूजा- अर्चना के लिए गई थी। आरोप है कि इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य ने मंदिर के गेट के पास छात्रा को अकेली देख उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत शुरू कर दी। प्रधानाचार्य के इस व्यवहार से परेशान और घबराई छात्रा घर को लौट रही थी तो रास्ते में उसे इंटर काॅलेज की शिक्षिका मिल गई। छात्रा ने रोते हुए सारी बात शिक्षिका को बता दी।इसके बाद शिक्षिका छात्रा को अपने साथ उसके घर ले गई और सारी घटना उसके स्वजनों को बताई। देर शाम छात्रा ने आरोपित प्रधानाचार्य के खिलाफ पाटी थाने में लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष बची सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित प्रधानाचार्य लीलांबर बिष्ट के खिलाफ धारा 354 तथा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र आरोपित प्रधाचानार्य की गिरफ्तारी न होने पर थाने का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। खबर ब्रेक करने तक एसपी देवेंद्र पींचा भी गांव पहुंच गए हैं। वे पीडि़त छात्रा तथा उसके स्वजनों से घटना की जानकारी ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button