Uttarakhand

आयोग की ओर से विजिलेंस को अभिलेख देने में की जा रही आनकानी

आयोग की ओर से विजिलेंस को अभिलेख देने में की जा रही आनकानी

 

देहरादून: यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तर और सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में आयोग की ओर से विजिलेंस को अभिलेख देने में आनकानी की जा रही है। ऐसे में विजिलेंस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। दोनों परीक्षाओं में पूर्व सचिव संतोष बडोनी व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।ऐसे में पूर्व में मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन की ओर से विजिलेंस को जांच तो सौंपी गई, लेकिन पूरे अभिलेख न मिलने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। बताया जा रहा है कि तीन अनुभाग अधिकारियों ने अभिलेख उपलब्ध करवा दिए हैं। दो अनुभाग अधिकारियों ने अभी उपलब्ध नहीं कराए हैं। विजिलेंस की टीम आयोग पहुंची और अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि अभिलेख गोपनीय हैं, ऐसे में शासन से अनुमति लेने के बाद ही वह प्रस्तुत कर सकेंगे। पेपर लीक प्रकरण में पूर्व सचिव व परीक्षा नियंत्रक सहित पांच अधिकारियों की भूमिका की जांच विजिलेंस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button