Breaking News
मानवता : सांड को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन ने झोंक दी ताकत

मानवता : सांड को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन ने झोंक दी ताकत
टिहरी। टिहरी जिले के रानीचोरी के पास सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए बनाए गए गड्ढे पर एक सांड गिर गया, जिसकी सूचना साबली के प्रधान द्वारा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दी गई। प्रधान द्वारा बताया गया कि यह सांड सुबह से गड्ढे में गिरकर फंस गया था। ग्रामीणो ने इसे निकालने की कोशिश की, लेकिन नही निकाल सके। उसके बाद प्रधान द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग को फोन किया गया, जिसके बाद आपदा प्रबंधन बिभाग और तहसील टिहरी की DDRF टीम मौके पर सांड का रेस्क्यू करने के लिए पहुंची।