रुद्रपुर के आजाद नगर में क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद स्थिति अब भी सामान्य नहीं

रुद्रपुर के आजाद नगर में क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद स्थिति अब भी सामान्य नहीं
रुद्रपुर : अमृत योजना काशीपुर के अधिशासी अभियंता की तरफ से ट्रांजिट कैंप अमृत योजना परिसर में टीम भेजी गई थी। जिसमें यह साफ हो गया है कि क्लोरीन गैस सिलिंडर निर्मित योजना परिसर में ही पड़ा था।सिलिंडर के निशान वहां पर टीम को मिले हैं। इसकी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता अमृत योजना ने पुलिस प्रशासन को दे दी है। अभियंता का कहना था कि एक या दो दिन में जांच की रिपोर्ट लिखित तौर पर पुलिस को उपलब्ध करा दी जाएगी।रुद्रपुर के आजाद नगर में क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद स्थिति अब भी सामान्य नहीं है। लोग गैस के प्रभाव से सांस लेने में परेशानी का अनुभव कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए जहां प्रशासन की तरफ से जांच कराई जा रही है। वहीं पेयजल निगम अमृत योजना काशीपुर डिवीजन की तरफ से भी मामले में जांच दूसरे बिंदुओं पर भी जारी है।अमृत योजना के अधिशासी अभियंता शिवम द्विवेदी ने बताया कि पानी को साफ करने में क्लोरीन गैस के प्रयोग को लेकर स्थिति साफ नहीं है। हालांकि उनका कहना था कि पानी को साफ किए जाने के लिए क्लोरीन के ही यौगिक हाईड्रोजन हाइपो क्लोराइड के घोल का प्रयोग किया जाता है। क्लोरीन गैस का प्रयोग ट्रीटमेंट प्लांट में किए जाने की बात सामने आ रही है।