Uttarakhand

उत्तराखंड के कई शहरों में मंडराने लगा डेंगू का खतरा

दून में मिले डेंगू के पांच नए मरीज

देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार सहित कई शहरों में डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। चिंता की बात है कि डेंगू केसों में इजाफा हो रहा है। डेंगू, मलेरिया व स्क्रब टाइफस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बरसात के मौसम में पनपने वाली बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित जगहों पर सैंपलिंग व जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। देहरादून में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। जिले में अब बढ़कर मरीज 48 हो गए हैं। दून में बढ़ते मरीज विभाग एवं अस्पतालों के लिए चिंता का सबब बना है। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जिले में एक महिला एवं चार पुरूष में डेंगू की पुष्टि हुई है। वह विभिन्न अस्पतालों में भर्ती रहकर अब अपने घरों पर है। इनमें से दो ऋषिकेश एवं तीन दून के हैं। 21 से 58 साल तक के मरीज है। सभी क्षेत्रों में डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button