चर्चित श्रीराम गोलीकांड में आठ को आजीवन कारावास
पाकुड़ अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अदालत ने चर्चित श्रीराम यादव गोलीकांड पर आरोपियों को सजा सुनाते हुए आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा गुरुवार को सुनाई है।सेशन केश संख्या 203 और नगर थाना कांड संख्या 159/12 के आलोक में बीते मंगलवार को न्यायालय ने राजू चौधरी,कासिम सेख,विवेकानद मंडल,दिवाकर कुमार,अनिल पासवान, श्याम पंडित,मनोज साह एवं राहुल भगत पर आरोप तय कर दिया था।गुरुवार को इन सभी आरोपियों पर भा द वि की धारा 452,307,302,34,120 बी के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा न्यायालय द्वारा सुनाई गई।उल्लेखनीय है कि सौरभ यादव के फर्द बयान पर नगर थाने में 11 जून 2012 को यह मामला दर्ज किया गया था कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने सौरभ के पिता श्रीराम यादव को सिंधीपाडा स्थित उनके आवास के निचले तल्ले में स्थित कार्यालय में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया था।भागने के क्रम में अपराधियों ने जय प्रकाश जमरानी नामक एक युवक को भी गोली मार दी थी जिसकी मौत अस्पताल पहुँचते हो गई थी।सौरभ यादव ने अपने फर्द बयान में यह भी कहा है कि उनके घर में जब बर्थ डे पार्टी चल रही थी उसी समय दो व्यक्ति जेसीबी भाड़े पर लेने की बात करने के लिए उनके पिता श्रीराम यादव से मिलने आये थे इन लोगों में बात चित चल ही रही थी की दोनों व्यक्ति द्वारा पीने का पानी माँगा जबतक श्रीराम यादव की नौकरानी पानी लेकर कार्यालय पहुंची तबतक उन दोनों व्यक्ति ने श्रीराम यादव पर जान मारने की नीयत से गोली चला दी थी।गोली से बचने के लिए श्रीराम यादव कुर्सी से उतारकर टेबुल के पीछे झुक गए थे और गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े थे नौकरानी के चिल्लाने पर दोनों व्यक्ति बाहर की ओर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने लगे लेकिन वाटर सप्लाई पाइप पर फिसलने के कारण दोनों गिर पड़े और मोटर साईकिल छोड़ भागने लगे इसी बीच जय प्रकाश जमरानी ने एक अपराधी को पकड़ लिया जिससे घबराए अपराधी जमरानी के पेट में गोली मार दी और अपने साथी को छुड़ाने में कामयाब रहे।
गोलीकांड का किया था कारण..
इस गोली कांड के मामले में कहा जाता है कि राहुल भगत नामक व्यक्ति ने एक बड़ी रकम श्रीराम यादव से सूद पर उधार ले रखी थी जिसे न लौटाने की मंशा के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर श्रीराम यादव की हत्त्या करने का षडयंत्र रचा था।बताया जाता है कि इस मामले के लिए राहुल भगत ने अपने साथियों के साथ पड़ौसी जिले के प्रोफेशनल अपराधी को सुपारी दी थी
Gaurva bhardwaj