उत्तराखंड वन विभाग राज्य में विकसित करने जा रहा साइकलिंग ट्रेक
स्थानीय युवाओं को मिल सकता है रोजगार का अवसर

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में साइकिल ट्रैक तैयार करने की तैयारी कर रहा है, उत्तराखंड वन विभाग द्वारा साइकलिंग ट्रेक विकसित करने के पीछे लोगों को जंगलों से रूबरू कराना और खेल संबंधित गतिविधियों को बढ़ाना है,

साइकिलिंग को लेकर उत्तराखंड में आजकल काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, उत्तराखंड वन विभाग के इस प्रयास से आने वाले समय में लोग साइकिलिंग का आनंद उठा सकेंगे, वहीं दूसरी ओर राज्य में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे तथा पूरे राज्य में स्पोर्ट्स एक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा, इसको लेकर बीते दिनों तरणताल क्षेत्र में ही साइकिलिंग ट्रैक शुरू कर दिया गया है,

आपको बता दें देहरादून के थानों से लेकर रायपुर क्षेत्र तक सुंदर साइकलिंग ट्रेक बनाया जा रहा है, तथा पौड़ी में भी साइकिलिंग के लिए ट्रक बनाने को लेकर सर्वे का काम शुरू हो गया है, राज्य के अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में साइकलिंग ट्रेक चिन्हित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि वहां पर पूरी तैयारी के साथ नाइट्रेट स्थापित किए जा सकें, साइकिल ट्रैक को लेकर स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए भी वन विभाग की तरफ से प्लान तैयार किया जा रहा है जिसके तहत राज्य सरकार विभिन्न समूहों को ही इन साइकिलिंग एक ट्रक को विकसित करके देगा इस ट्रैक के रखरखाव को लेकर यहां पर साइकिल उपलब्ध कराने तक का काम यही समूह देखेगा जिससे स्थानीय लोगों को इससे रोजगार भी मिल सकेगा