NATIONAL

देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का निर्माण करेगी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का असली चेहरा आया सामने

 

देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का निर्माण करेगी कांग्रेस

देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के निर्माण का ऐलान: चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का असली चेहरा आया सामने

 

https://fb.watch/aV4m8Sd7ko/

 

उत्तराखंड भाजपा ने अपने फेसबुक पेज पर यह पोस्ट डाली है इस पोस्ट में बताया गया है कि भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में क्या अंतर है इस पोस्ट के माध्यम से जनता को समझाया गया है कि देवभूमि उत्तराखंड में जहां एक और भारतीय जनता पार्टी संस्कृत महाविद्यालय खोल रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेश पार्टी में चुनाव से ठीक पहले देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है

हालांकि कांग्रेस पार्टी के लिए मुस्लिम तुष्टीकरण को लेकर यह कोई पहला ऐलान नहीं है इससे पूर्व में भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार के दिन 1:30 घंटे के लिए छुट्टी की बात कर चुके हैं, जबकि इस बयान को लेकर वह पूरी तरह पलटी मार चुके हैं,

 

अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक पोस्ट डाली थी जिसमें पूर्व में रही कांग्रेस की सरकार के समय हरीश रावत रावत द्वारा अन्य के साथ ही मौलवियों को पेंशन देने की बात हरदा के द्वारा लिखी गई है

अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस तरह के वक्तव्य से देवभूमि में वोटरों की मानसिकता पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह आने वाले चुनाव में सिद्ध हो जाएगा

बीजेपी उत्तराखंड द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के साथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आकिल अहमद जो कि आर्यनदर शर्मा के साथ बैठे हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं वह कह रहे हैं मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मेरी हरीश रावत एवं प्रदेश प्रभारी से बात हुई है जिसके लिए उन्होंने हरी झंडी दिखा दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button