कोचिंग सेंटर पर युवती को बुलाकर दुष्कर्म
थाना राजपुर पर कोचिंग संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

इंटरनेट के माध्यम से परवान चढ़ी दोस्ती , उसके बाद नजदीकियां बढ़ीं तो युवती को कोचिंग सेंटर बुलाकर दुष्कर्म के बाद गर्भपात भी कराने का मामला प्रकाश में आया है थाना राजपुर क्षेत्र के एक कोचिंग संचालक ने युवती के साथ पहले दोस्ती की और फिर उसे कोचिंग सेंटर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसका गर्भपात भी कराया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से देहरादून के कोचिंग संचालक ने युवती के साथ पहले दोस्ती की और फिर उसे कोचिंग सेंटर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसका गर्भपात भी कराया। फिलहाल, राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूननिवासी युवती ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती अंग्रेजी की कोचिंग देने वाले नीरज निवासी गोविंद नगर आइटी पार्क से अक्टूबर 2020 में हुई थी। नीरज ने धीरे-धीरे उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई और युवती को कोचिंग सेंटर में बुलाने लगा। नवंबर 2020 में आरोपित ने उसके साथ कोचिंग सेंटर में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा, इसी बीच वह दो बार गर्भवती हुई तो आरोपित ने उसे दवाई खिलाई जिससे उसका गर्भपात करवाया। युवती ने जब नीरज से शादी के लिए कहा तो वह लगातार टालता रहा। युवती ने आरोपित के खिलाफ 2021 में आराघर पुलिस चौकी में शिकायत दी, जिसके बाद नीरज 30 दिसंबर 2021 को पुलिस चौकी पहुंचा और शादी के लिए राजी हो गया।
आरोपित ने 15 जनवरी को शादी के लिए फिक्स किया था, लेकिन इससे पहले 13 जनवरी को आरोपित युवती के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।