Breaking News

उत्तराखंड से बड़ी खबर:आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय

टिहरी विधानसभा से लड़ सकते हैं भाजपा के लिए चुनाव

आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदल की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है जहां एक और भाजपा के कई कद्दावर नेता भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं वही बीते 2 दिन से सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सूत्रों की माने तो की माने तो किशोर उपाध्याय आज शाम तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म है कि पिछले कुछ दिन पहले कांग्रेस संगठन ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया था जिसके बाद से ही किशोर उपाध्याय नाराज चल रहे थे। वहीं, दूसरी ओर किशोर उपाध्याय लगातार भाजपा संगठन के संपर्क में बने हुए थे।यही वजह है कि टिहरी विधानसभा सीट के लिए दोनों ही मुख्य पार्टियां कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में अगर आज किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थामते हैं तो उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। दरअसल, टिहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियां किशोर उपाध्याय से आस लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button